ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?

Home / politics / बिहार कांग्रेस में भारी नाराजगी, सरकार में शामिल होना आत्मघाती साबित हो सकता...

बिहार कांग्रेस में भारी नाराजगी, सरकार में शामिल होना आत्मघाती साबित हो सकता है

16-Aug-2022 07:52 AM

PATNA : साल 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद महागठबंधन के अंदर हार का ठीकरा कांग्रेस के ऊपर फूटा था. तेजस्वी यादव जब मुख्यमंत्री की कुर्सी से दूर रह गए थे तब आरजेडी के नेताओं ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन में भारी गलती की. साथ ही जनाधार से ज्यादा सीटों की डिमांड को लेकर भी आरजेडी के निशाने पर कांग्रेस रही, लेकिन अब जबकि कांग्रेस से बिहार में सत्ताधारी दल बन गई है तो उसके ऊपर सबसे बड़ा संकट मंडरा रहा है. दरअसल नीतीश कैबिनेट में आज कांग्रेस कोटे से दो मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं. कांग्रेस ने मुरारी गौतम और अफाक आलम को मंत्री बनाने का फैसला किया है. अगले कैबिनेट विस्तार में तीसरे चेहरे की एंट्री कराई जाएगी.



कांग्रेस ने बिहार में किसी भी अगड़ी जाति के चेहरे पर कोई भरोसा नहीं दिखाया है. मुरारी गौतम दलित समाज से आते हैं, जबकि अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर अफाक आलम को मंत्री बनाया जा रहा है. मंत्री पद को लेकर कांग्रेस में जो मारामारी मची है. उसके बीच भक्त चरण दास का विरोध हो रहा है. सदाकत आश्रम में सोमवार को भारी विरोध देखने को मिला था. हंगामे के बीच कांग्रेस के दावेदार जो मंत्री बनने से चूक गए हैं, अब उनके समर्थकों में भारी नाराजगी है प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से लेकर विधायक दल के नेता अजीत शर्मा तक के दावेदार बताए जा रहे थे. अल्पसंख्यक के चेहरे के तौर पर शकील अहमद खान का नाम भी चर्चा में था, लेकिन सबको निराशा झेलनी पड़ी. भक्त चरण दास ने जो दांव खेला उसके सामने कांग्रेस के मौजूदा दिग्गज धराशाई हो गए.



लेकिन अब कांग्रेस के अंदर से जो जानकारियां आ रही हैं, उसके बाद ऐसा लगता है कि सरकार में शामिल होना पार्टी के लिए बिहार में आत्मघाती साबित तो हो सकता है. कांग्रेस नेतृत्व के फैसले और भक्त चरण दास के दांव को लेकर अब पार्टी के अंदर विधायकों में भारी नाराजगी है. कांग्रेस के फिलहाल 19 विधायक हैं और ज्यादातर विधायक या यूं कहें कि उन विधायकों को छोड़कर जो मंत्री बन रहे हैं. बाकी के अंदर भारी नाराजगी है. भारतीय जनता पार्टी आने वाले वक्त में इस नाराजगी को बना सकती है. कांग्रेस के अंदर अगर नाराजगी बढ़ती है तो दूसरे राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी पार्टी के विधायक नेतृत्व से अलग जा सकते हैं.