ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?

Home / politics / LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में...

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस एलपीजी किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और 3 अप्रैल को सड़क प्रदर्शन करेगी, सरकार का दावा पर्याप्त स्टॉक मौजूद।

31-Mar-2026 09:16 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस पार्टी कथित तौर पर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर हल्ला बोलने जा रही है। मंगलवार को प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाएंगे। 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार किया है, जो अलग-अलग जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि देश में एलपीजी की किल्लत है, जबकि भारत सरकार का दावा है कि पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। 


सरकार ने सभी राज्यों से अपील की है कि वे गैस की कालाबाजारी रोकें और आम जनता को परेशानी से बचाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में सतर्क रहने का निर्देश दिया है। कांग्रेस की अगली रणनीति के तहत 3 अप्रैल को पटना की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए राजेश राम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजना तैयार की है।


इस बीच, मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि यदि ईरान युद्ध खत्म करने के समझौते पर जल्दी सहमत नहीं होता है, तो वह ईरान के तेल निर्यात केंद्र, तेल के कुएं और बिजली संयंत्रों को नष्ट कर सकते हैं। ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर कब्जे के संकेत भी दिए हैं, जो ईरान के पश्चिमी तट पर स्थित है और देश के 90% कच्चे तेल का निर्यात यहीं से होता है।