Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश
23-Jan-2026 09:17 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश कांग्रेस में टूट और विधायकों के पाला बदलने की अटकलों के बीच शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक हुई। बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बिहार कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर लगाम लगाने की कोशिश की गई।
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में स्पष्ट कहा कि बिहार कांग्रेस के नेताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और जमीन पर उतरकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय नेता अपना काम सही तरीके से करेंगे, तो पार्टी की जरूरतों के अनुसार वे खुद भी मौजूद रहेंगे, लेकिन सिर्फ उनके अकेले प्रयास से पार्टी मजबूत नहीं होगी। संगठन की मजबूती के लिए सभी नेताओं को अपनी भूमिका निभानी होगी।
बैठक में कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि सिर्फ जिम्मेदारी सौंपने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जवाबदेही भी तय करनी होगी। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने भी कहा कि बिहार में पार्टी की मौजूदा कमजोरी के लिए संगठन संचालन कर रहे नेताओं की जवाबदेही तय करनी होगी। कई वरिष्ठ नेताओं और सदस्यों ने संगठनात्मक ढांचे को लेकर चिंता जताई।
अन्य सदस्यों ने सुझाव दिया कि प्रदेश कमेटी का तत्काल गठन किया जाए और वरिष्ठ नेताओं की भूमिका को नजरअंदाज न किया जाए। संगठन को मजबूत करने के लिए उनके अनुभव का लाभ उठाना आवश्यक है। बैठक में विधायक दल के नेता को लेकर भी चर्चा हुई।