ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम

Home / politics / मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है?...

मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि जेडीयू से बने तो निशांत कुमार और बीजेपी से बने तो सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री होंगे.

02-Apr-2026 01:48 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि अब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा इसको लेकर एनडीए के भीतर नए मुख्यमंत्री की तलाश जारी है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला लिया है। पिछले दिनों हुए राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अब नीतीश कुमार आगामी 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए नए चेहरे की तलाश तेज हो गई है।


मुख्यमंत्री की इस रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से बनाया जा सकता है। सीएम की रेस में निशांत कुमार और सम्राट चौधरी से लेकर कई बड़े नामों की चर्चा हो रही है हालांकि फिलहाल इसपर कोई फैसला नहीं हो सका है। बिहार का अगला सीएम कौन होगा? फिलहाल इसपर संशय की स्थिति है।


सियासी गहमागहमी के बीच अपने करीबी विवेका पहलवान के घर पहुंचे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किया कि नए  मुख्यमंत्री की रेस में जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? 


इस सवाल का जबाव देते हुए मोकामा विधायक ने कहा कि ई सब बात हम जानबे नहीं करते हैं.. हम तो कह रहे हैं कि हमरा पार्टी से बनेगा तो नीतीश कुमार का बेटा निशांत बनेगा और अगर भाजपा से बने तो सम्राट चौधरी सीएम बनेंगे।