ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politics: अचानक मुख्य सचिवालय पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक मुख्य सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात के साथ सचिवालय का निरीक्षण किया। उनका यह पहला अचानक दौरा सचिवालय में हलचल का कारण बना।

28-Nov-2025 11:02 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर से सत्ता की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गए हैं। सीएम नीतीश कुमार लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं और हर विभाग की पूरी जानकारी ले रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री सुबह-सुबह अचानक मुख्य सचिवालय जा पहुंचे और घूम-घूमकर तमाम कार्यालयों का जायजा लिया है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक मुख्य सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात के साथ-साथ सचिवालय का निरीक्षण भी किया। उनके अचानक आने से सचिवालय में हलचल मच गई। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका सचिवालय का पहला अचानक दौरा है। सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से बातचीत की हालांकि इस दौरान कोई मंत्री उनके साथ मौजूद नहीं था।


इससे पहले गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग और निगरानी विभाग की समीक्षा बैठक की थी। यह बैठक राज्य में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता, कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रभावशीलता को लेकर आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली थी और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे।

रिपोर्ट- प्रेम  राज, पटना

news image


news image


news image