BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
21-Oct-2020 11:54 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. पटना के सदाकत आश्रम में कई नेताओं की मौजूदगी में इसको जारी किया गया. इसका नाम कांग्रेस ने बदलाव पत्र नाम दिया है.
बेरोजगारों को 1500 रुपए महीना
कांग्रेस नेता राजबब्बर ने कहा कि अगर बिहार में कांग्रेस की सरकार बनती है तो नौकरी मिलने तक बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये देगी. नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेगी और बिजली बिल भी माफ करेगी. किसानों को फसल का उचित दाम दिलाया जाएगा. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 24 हज़ार करोड़ रुपए का जल से नल योजना का घोटला हमने देखा. बिहार में 'राइट-टू-वॉटर' यानी पानी का अधिकार (सरदार वल्लभ भाई पटेल पेय जल योजना) होगा. बिहार के केजी से पीजी तक बेटियों की शिक्षा मुफ्त होगी.
खास बातें
केजी से पीजी बच्चियों को मुफ्त शिक्षा,सावित्री बा फूले योजना, राजीव गांधी रोजगार मित्र योजना, ट्रैक्टर रजिस्टेशन मुफ्त होगा, बिहार देवालय योजना, भूमिहीनों को आवास, होनहार बेटियों को मुफ्त स्कूटी, मोबाइल पशु हॉस्पिटल, पदक लाओ पद पाओ समेत कई योजना ने कांग्रेस ने जारी और उस पर काम करने का वादा किया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही महागठबंधन ने अपना बदलाव घोषणा पत्र जारी किया था. इसमें भी कई बातों का जिक्र किया गया था.