वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
11-Nov-2020 09:46 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है. इस बार लड़ाई बड़ी और कड़ी थी, मगर कांटे की टक्कर में जीत आखिरकार एनडीए की हुई है. लेकिन इस बार भी कई बाहुबलियों को जीत मिली है.
बिहार के जिन बाहुबलियों को इस बार के चुनाव में जीत मिली है उनमें अनंत सिंह जैसे दिग्गज से लेकर रितलाल यादव जैसे बाहुबली शामिल हैं. इन बाहुबलियों को चुनाव में इनके विरोधियों ने टक्कर नहीं दी.
1.बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से अपने प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त देकर चुनाव जितने वाले दिग्गज बाहुबलियों में से एक अनंत सिंह हैं. अनंत सिंह ने पांचवीं बार मोकामा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जेडीयू के राजीव लोचन को 35757 मतों से हराया है.
2. दानापुर से रीतलाल यादव ने भी बड़ी जीत दर्ज की है. राजद के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ने वाले रीतलाल यादव ने बीजेपी की आशा सिन्हा को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.
3.गया के बेलागंज सीट से राजद की टिकट पर बाहुबली सुरेंद्र यादव ने भी जीत का परचम लहराया है. सुरेंद्र यादव ने जदयू के अभय कुशवाहा को 23516 वोटों से हराया है.
4. बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले चौथे बाहुबली नेता जेडीयू के अमरेंद्र पांडेय हैं. अमरेंद्र सिंह ने गोपालगंज की कुचायकोट सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय को 17 हजार से अधिक वोटों से हराया है.
5. लखीसराय जिला की सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट से एक और बाहुबली प्रहलाद यादव ने भी जीत का परचम लहराया है. राजद उम्मीदवार प्रह्लाद यादव ने जदयू के रामानंद मंडल को 9371 मतों के हराया है.