वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
16-Nov-2020 07:54 AM
PATNA : बिहार में सत्ता की कुर्सी से दूर राय महागठबंधन के अंदर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. बिहार चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के ऊपर आरजेडी लगातार सवाल खड़े कर रही है. आरजेडी की तरफ से कांग्रेस पर चुनाव नतीजों के बाद सबसे बड़ा हमला बोला गया है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने बिहार चुनाव को बेहद हल्के तरीके से लिया, शिवानंद तिवारी ने कहा है कि जब बिहार चुनाव पिक पर था उस वक्त राहुल गांधी शिमला में और प्रियंका गांधी फार्म हाउस में पिकनिक मना रहे थे.
शिवानंद तिवारी ने कहा है कि बिहार चुनाव के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अगर रणनीतिक तौर पर काम किया होता तो इसका फायदा महागठबंधन को मिलता. राहुल गांधी ने तो चुनावी रैलियां भी की लेकिन प्रियंका गांधी ने बिहार का रुख नहीं किया. साथ ही साथ ऐसे लोगों को प्रचार के लिए भेजा गया जिन्हें यहां के बारे में कुछ मालूम तक नहीं था. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि आप गैर जिम्मेदाराना तरीके से चुनाव नहीं लड़ सकते खासतौर पर तब जब सामने एनडीए खड़ी हो.
शिवम तिवारी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि जिस तरह कांग्रेस ने बिहार में 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा वह बताता है कि बीजेपी को उन्होंने फायदा पहुंचाया. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार देने के बावजूद कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बिहार में 70 रैलियां तक नहीं की. प्रियंका गांधी ने बिहार का रुख नहीं किया जबकि राहुल गांधी ने केवल 3 दिन रैलियां की. यह बताता है कि कांग्रेस बिहार चुनाव को लेकर कितनी गंभीर थी. सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन अब तक इस अंदाज में किसी भी नेता ने कांग्रेस पर हमला नहीं बोला था जैसा शिवानंद तिवारी कह रहे हैं.