ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / बिहार चुनाव पर पूरे देश की नजर, दीपंकर भट्टाचार्य ने विपक्षी एकजुटता की...

बिहार चुनाव पर पूरे देश की नजर, दीपंकर भट्टाचार्य ने विपक्षी एकजुटता की बताई जरूरत

18-Sep-2020 02:19 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीपीआईएमएल के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का बड़ा बयान सामने आया है. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि बिहार में सांप्रदायिक शक्तियों और खास तौर पर एनडीए को मात देने के लिए विपक्षी एकजुटता बेहद जरूरी है. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि पिछले 16 तारीख को उनकी पार्टी की बैठक हुई है जिसमें इस बात पर सहमति बनी है कि चुनावी तालमेल के साथ ही विपक्षी दलों को जनता के बीच जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के 15 साल पूरे हो चुके हैं. नीतीश अगर 15 साल बनाम पंद्रह साल कह रहे हैं तो उन्हें याद होना चाहिए कि 2005 के चुनाव में वे बदलाव के एजेंडे के साथ गये थे. नीतीश सुशासन का नारा देकर आए थे. बिहार और यूपी में साम्प्रदायिक हिंसा, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, अपराध सब हो रहा है। बिहार जहां था नीतीश ने बिहार को वहीं ला दिया. नीतीश कुमार शिक्षा सुधार की बात करते हैं जबकि बिहार में शिक्षा की स्थिति बदहाल है.

दीपांकर भट्टाचार्या ने केन्द्र सरकार और बीजेपी पर साजिश का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि दिल्ली में जो साम्प्रदायिक हिंसा हुई उसके बारे में हम सबको मालूम है वो कैसे हुई. सीएए के विरोध में जो आंदोलन चल रहा था उसके लिए यह साजिश रची गयी. और अब एक और बहुत बड़ी साजिश रची जा रही ह. सीएए विरोध के आंदोलन से जुड़े छात्रों नौजवानों और वामदलों के नेताओं का नाम चार्जशीट में डाला गया है. इस समय देश में जिन सवालों के जवाब लोग चाहते हैं उनकी आवाज को खामोश करने के लिए साजिश रची गयी है.