1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
13-Feb-2025 01:34 PM
By First Bihar
Bihar Cabinet: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में एक ओर जहां मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की घोषणा के प्रस्तावों पर स्वीकृति दी जायेगी, वहीं बिहार विधानमंडल के बजट सत्र और वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रारूप पर भी चर्चा होने कि संभावना है। यह बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 5:00 बजे से आयोजित होगी, और इसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर निर्णय लिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर हैं। पहले चरण की यात्रा में मुख्यमंत्री ने जिन जिलों में योजनाओं की घोषणा की थी, उन्हें कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है। अब दूसरे और तीसरे चरण की यात्रा में भी कई जिलों में सैकड़ों करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की गई है, जिनकी स्वीकृति कैबिनेट बैठक में दिया जा सकता है।
बिहार विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में 28 तारीख शुरू हो सकता है और इन तिथियों के दौरान कैबिनेट में बजट सत्र पर भी मुहर लगने की संभावना है। सरकार 2025-26 का बजट पेश करेगी और विभागीय बजटों पर भी स्वीकृति ली जाएगी।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई अहम कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इस बैठक में कुल 136 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस दौरान उन योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनकी घोषणा सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे और तीसरे चरण के दौरान की थी। बैठक में तमाम विभाग के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहें।