Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज यानी 10 नवंबर को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में शाम 5:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में किन-किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और सरकार कौन-कौन से बड़े फैसले लेती है, इसकी विस्तृत जानकारी बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी। ऐसे में आज की बैठक पर विभिन्न विभागों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजरें टिकी हुई हैं।
इससे पहले 28 अक्टूबर को बिहार कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। उस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 43 एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई थी।
अब 10 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार कई नए प्रस्तावों पर फैसला ले सकती है। बैठक के बाद जारी होने वाले फैसलों से यह स्पष्ट होगा कि राज्य के विकास, प्रशासन और विभिन्न विभागों से जुड़े किन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।