Bihar Politics: बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार हो गया है। गठबंधन के 32 नेताओं ने आज मंत्री पद की शपथ ले ली है। पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे।
सबसे पहले श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत कुमार लेसी सिंह को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है। इसके बाद राम कृपाल यादव - (भाजपा), नीतीश मिश्रा- (भाजपा), दामोदर रावत- (जेडीयू ), संजय सिंह 'टाईगर'- (भाजपा), अशोक चौधरी- (जेडीयू) ने मंत्री पद की शपथ ली।
इनके बाद राज्यपाल ने भगवान सिंह कुशवाहा -(जेडीयू ), 12. अरूण शंकर प्रसाद- (भाजपा ), 13. मदन सहनी- (जेडीयू ), 14. संतोष कुमार सुमन- (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ) और रमा निषाद - (भाजपा ) को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद रत्नेश सादा - (जेडीयू ), कुमार शैलेन्द्र- (भाजपा ), शीला कुमारी- (जेडीयू ), केदार प्रसाद गुप्ता- (भाजपा ) लखेन्द्र कुमार रौशन- (भाजपा ) ने मंत्री पद की शपथ ली है।
इनके अलवा सुनील कुमार- (जेडीयू), श्रेयसी सिंह- (भाजपा), जमा खान- (जेडीयू), नन्दकिशोर राम- (भाजपा), शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल- (जेडीयू), प्रमोद कुमार- (भाजपा), श्वेता गुप्ता -(जेडीयू), मिथिलेश तिवारी- (भाजपा), रामचंद्र प्रसाद- (भाजपा), संजय कुमार सिंह - लोजपा (रामविलास), संजय कुमार - लोजपा (रामविलास) और दीपक प्रकाश- रालोमो ने सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है।