ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

‘महाराष्ट्र निर्माण में बिहारियों का अहम योगदान, नजरअंदाज करना ठीक नहीं’ अजय सिंह ने ठाकरे ब्रदर्स को दिखाया आईना

Ara News: उद्योगपति और समाजसेवी अजय सिंह ने महाराष्ट्र में बिहारियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि डर के माहौल में रह रहे बिहारी अब वापस राज्य लौटना चाहते हैं और रोजगार की मांग कर रहे हैं।

09-Jul-2025 03:02 PM

By FIRST BIHAR

Ara News: बिहार के प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी, भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सीएमडी अजय सिंह ने कहा है कि उन्हें लगातार महाराष्ट्र में काम कर रहे बिहार वासियों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रह रहे बिहार के लोगों में काफी दहशत है और वो अब बिहार में काम की तलाश में हैं। अजय सिंह ने कहा कि उन्हें बड़ी संख्या में बिहार के लोगों ने फोनकर बिहार में नौकरी या रोजगार के लिए मदद की गुहार लगाई है। 


अजय सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के निर्माण में बिहारवासियों या सभी हिंदी भाषी लोगों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने बहुत ईमानदारी और दिनरात मेहनत करके महाराष्ट्र को संवारा है। अगर बिहार के लोग महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों में काम बंद कर दें, तो पूरे महाराष्ट्र में काम ठप हो जाएगा। 


उन्होंने कहा कि ठाकरे भाईयों को चाहिए कि वो बिहार के लोगों के योगदान को नजरअंदाज नहीं करें। साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की कि महाराष्ट्र में बिहारवासियों और सभी हिंदी भाषी लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।


अजय सिंह ने यह भी कहा कि वो महाराष्ट्र में बिहारियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एफआईआर करेंगे। उऩ्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को देश से माफी मांगनी चाहिए। देश को भाषाओं में बांटने की उनकी कोशिश बहुत खतरनाक और शर्मनाक है।


बता दें उद्योगपति और समाजसेवी, भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सीएमडी अजय सिंह का कारोबार बिहार, झारखंड से लेकर महाराष्ट्र तक फैला है। उन्होंने लंबे समय तक मुंबई में रहकर संघर्ष किया और कारोबार के क्षेत्र में खुद को स्थापित किया।