ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह

Home / politics / बिहार विधानसभा में कल से 20 दिनों तक चलेगा सियासी संग्राम, इस दिन...

बिहार विधानसभा में कल से 20 दिनों तक चलेगा सियासी संग्राम, इस दिन पेश होगा बजट

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र 20 बैठकों का होगा, जिसकी शुरुआत 1 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। 3 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। सत्र में सरकार नई योजनाएं पेश करेगी, जबकि विपक्ष हंगामे की तैयारी में है।

27-Feb-2025 08:15 PM

By First Bihar

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। इस सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें निर्धारित की गई हैं, जिसमें सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट तीन मार्च को पेश किया जाएगा। बजट सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। 


इसके बाद विधानसभा और विधान परिषद की अलग-अलग बैठकें शुरू होंगी। इसी दिन सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी दोनों सदनों में 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। एक और दो मार्च को सदन की बैठक नहीं होगी। तीन मार्च को सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट पेश करेगी। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश करेंगे। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद-विवाद शुरू हो जाएगा। इस दौरान सरकार नई योजनाओं, विकास कार्यों और आर्थिक नीतियों पर चर्चा करेगी। 


इस बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। सरकार जहां सदन में अपनी नीतियों और योजनाओं को पेश करेगी, वहीं विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्ष बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जा सकते हैं, जिससे राज्य के विकास और नीतिगत फैसलों पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है। 


जनता की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि सरकार रोजगार, कृषि, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिए क्या नई घोषणाएं करती है। विपक्ष भी पूरी तरह से तैयार है, जिसके चलते सदन में जबरदस्त बहस और हंगामा देखने को मिल सकता है।