Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
04-Mar-2025 02:57 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि सरकारें बदल जाती हैं और राज्यपाल बदल जाते हैं लेकिन अभिभाषण हर साल वहीं रटा-रटाया वाला होता है। इस दौरान तेजस्वी ने शायरी कहकर तंज किया है।
राज्यपाल क अभिभाषण पर चर्चा के दौरान तेजस्वी ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि आरिफ मोहम्मद खान बिहार के नए नए राज्यपाल बने हैं, कुछ लोगों ने अभिभाषण का कॉपी दे दिया होगा जिसे उन्होंने पढ़ दिया है। शायद उन्होंने पिछला अभिभाषण नहीं पढ़ा होगा कि पिछला बजट क्या था। तेजस्वी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण बड़ा कन्फ्यूज करने वाला रहा है।
उन्होंने कहा कि 2015 से 2025 यानी 15 साल में अगर देखा जाए तो बिहार को पांच-पांच राज्यपाल मिले हैं। 2020 से 2025 के बीच मे तीन बार सरकार बदली। दो साल भी किसी सरकार का कार्यकाल नहीं हो पाता है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पिछली सरकार में राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण की कॉपी लेकर विधान सभा आए हैं। इससे पहले के जितने भी राज्यपाल रहे होंगे सभी का अभिभाषण वही पुराना और धीसा पिटा रहा है। राज्यपाल कब का अभिभाषण पढ़ रहे थे, लोग पूरी तरह से कंफ्यूजड हैं।
राज्य में जब हमलोगों की सरकार थी उस वक्त बड़ी संख्या में पुलिस और शिक्षक के पदों पर बहाली हुई। हमारी सरकार की उपलब्धि को भी इस सरकार की उपलब्धि में जोड़ दिया गया है। राज्यपाल के अभिभाषण में हमारी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। राज्यपाल के कंफ्यूजड अभिभाषण पर एक शायरी भी हम सुना देते हैं। तेजस्वी ने शायरी कहा कि- पुराने कागजों में उलझे हैं तुम्हारे दिन और रात, घड़ी देखकर भी भूल जाते हो हर मुलाकात।