दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर
12-Feb-2026 11:35 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा की कार्यवाही जारी है। सदन में आज विपक्षी सदस्य ने धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य घटाने का मामला उठाया। आरजेडी विधायक का कहना था कि राज्य में धान की फसल अच्छी होने के बावजूद लक्ष्य क्यों घटाया गया, सरकार को इसपर जवाब देना चाहिए।
औरंगाबाद के गोह से आरजेडी विधायक अमरेंद्र कुमार ने सरकार से पूछा कि राज्य में इस वर्ष धान का उत्पादन ज्यादा होने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा राज्य में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य घटा दिया गया है। लक्ष्य को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के संबंधित विभाग द्वारा केंद्र सरकार के साथ कब कब बैठक की गई और इसके समाधान के लिए क्या कार्रवाई की गई है।
सरकार की तरफ से मंत्री लेशी सिंह ने सदन में जवाब दिया और बताया कि हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि भारत सरकार से लक्ष्य की वृद्धि के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। व्यक्तिगत तौर पर भी केंद्रीय मंत्री से मिलने का समय लिया गया है। जैसे ही वहां से मिलने का समय मिल जाएगा, तो उनसे मिलकर भी अनुरोध किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभाग के सचिव स्तर से भी कई बार राज्य की बातों को केंद्र के समक्ष रखा गया है। ऐसा लगता है कि जल्द की समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इसके बाद आरजेडी विधायक ने पूरक सवाल पूछा कि सरकार ने खंड दो में जो जवाब दिया है उसको मैं चुनैती देता हूं।
आरजेडी विधायक ने कहा कि सरकार ने कहा है कि किसानों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। पदाधिकारी गलत जबाव देकर सदन को गुमराह किया जा रहा है। सरकार ऐसे पदाधिकारियों पर कौन सी कार्रवाई करना चाहती है। इस पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि अगर किसी किसान के साथ कहीं कोई परेशानी है तो उसकी जानकारी दी जाए सरकार उसकी जांच कराएगी और जो लोग दोषि पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।