ब्रेकिंग न्यूज़

दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर

Home / politics / Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ...

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

Bihar Budget Session: बिहार बजट सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा के बाहर विपक्षी विधायकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर लेकर विपक्ष ने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर विफल बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

12-Feb-2026 11:05 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसे तमाम मोर्चों पर विफल बताया। विपक्ष के विधायक हाथों में बैनर लेकर नारे लगाते दिखे।


दरअसल, बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायक सदन के मुख्य गेट पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। विधायक हाथों में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विपक्षी विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र के नेतृत्व में विपक्ष के विधायक सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते दिखे।


बता दें कि सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई है। प्रश्नकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े सवालों पर चर्चा की जाएगी। इनमें कृषि विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, डेयरी विभाग, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगर विकास विभाग तथा सहकारिता विभाग शामिल हैं। 


इन विभागों से संबंधित योजनाओं, विकास कार्यों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों द्वारा सवाल सदन में पूछे जाएंगे, जिनका जवाब संबंधित विभागों के मंत्री देंगे। प्रश्नकाल के दौरान कई जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना पड़ सकता है।