ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / politics / Bihar Budget Session 2026: विधानसभा में भाषण पढ़ते हुए कई बार फंसे तेजस्वी...

Bihar Budget Session 2026: विधानसभा में भाषण पढ़ते हुए कई बार फंसे तेजस्वी यादव, सत्ताधारी विधायकों ने लगाए जोरदार ठहाके

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण पर भाषण पढ़ते समय कई बार फंसे, जिसे देखकर सत्ताधारी विधायकों ने जोरदार ठहाके लगाए।

05-Feb-2026 02:24 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के तीसरे दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए कई बार फंसे। पेपर पर लिखे भाषण क पढ़ने में उन्हें परेशानी हो रही थी, जिसको देखर सदन में मौजूद सत्ताधारी दलों के विधायकों ने जोरदार ठहाके लगाए।


दरअसल, बिहार विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को स्पीकर ने बोलने के लिए 25 मिनट का समय दिया। सदन में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार के अधिकारियों द्वारा लिखे गए भाषण को राज्यपाल पढ़ते हैं इसमें नया कुछ नहीं है।


भाषण पढ़ने के दौरान तेजस्वी कई बार फंसे और भाषण में लिखी बातों को ठीक से पढ़ नहीं पा रहे थे। कुछ देर तक जब तेजस्वी फंसते रहे तो सदन में मौजूद सत्ताधारी विधायकों ने जोरदार ठहाके लगाने शुरू कर दिए। इसके बात तेजस्वी ने स्पीकर से कहा कि अध्यक्ष महोदय अगर अनुमति है तो मुझे बैठकर भाषण पढने दिया जाए क्योंकि मेरा नाखून कबड़ गया है।


उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा दर्द है और दवा खाकर चल रहे हैं, अनुमति है तो हम बैठकर अपनी बातों को रखेंगे। इसपर स्पीकर ने उन्हें बैठकर बोलने की इजाजत दी। बता दें कि तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर अक्सर सत्ताधारी दल के नेता सवाल उठाते रहे हैं। वह दावा करते रहे हैं कि तेजस्वी 9वीं फेल हैं और कई ऐसे मौके आए जब इसको लेकर खूब सियासत भी हुई है।