बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
05-Feb-2026 12:07 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही समय से शुरू हो गई है। इस दौरान जेडीयू विधायक श्याम रजक ने अपनी ही सरकार से किसानों से जुड़ा तीखा सवाल सरकार से किया। जेडीयू विधायक के सवाल पर बिहार के कृषि मंत्री ने सरकार की ओर से सवाल का जवाब दिया।
दरअसल, पटना के फुलवारीशरीफ विधानसभा से जेडीयू विधायक श्याम रजक ने किसानों की समस्या पर सरकार से सवाल पूछा था हालांकि सरकार की तरफ से दिए गए जवाब से वह संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने अपनी ही सरकार से पूछा कि फुलवारी और पुनपुन के बीस हजार से अधिक किसान उन किसानों को मुस्सलहपुर हाट जाने में परेशानी हो रही है।
जेडीयू विधायक ने कहा कि नो एंट्री के कारण किसान अपनी फलस को बाजार में नहीं बेच पा रहे हैं। उन्होंने कृषि विभाग के मंत्री से सवाल पूछा कि क्या मंत्री बताएंगे कि फुलवारी और पुनपुन के कितने किसानों ने मुस्सलहपुर हाट जाकर व्यापार कर सके हैं और अगर नहीं किया है तो बुचौलियों के हाथ में उत्पादन जा रहा है जिसके कारण किसान गरीब से गरीब होता जा रहा है।
जेडीयू विधायक के सवाल पर बीजेपी कोटे से बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने सदन में जवाब दिया और कहा कि बिहार सरकार किसानों को उनकी फसल के ले बाजार की व्यवस्था और उचित मुल्य दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार किसानों को लेकर कई तरह के काम कर रही है। वर्ष 2006 में एपीएमसी एक्ट के विघटन के बाद राज्य के 54 कृषि बाजार प्रागंण निःशुल्क बाजार के रूप में काम कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने इन्हें चरणबद्ध तरीके से मॉडल कृषि बाजार के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। बाजारों में डिजिटल और ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़ाव, कोल्ड स्टोरेज के साथ साथ किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कई जिलों में काम चल रहा है जबकि कुछ जिलों में काम पूरा हो चुका है। बाकी बचे काम को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। भारत सरकार भी किसानों के हित में काम कर रही है और विकास के तमाम काम किए जा रहे हैं।
जिसके बाद श्याम रजक ने कहा कि मैंने स्पेसफिक सवाल पूछा है और ये पूरे बिहार में घूमा रहे थे। मेरा सवाल है कि फुलवारी और पुनपुन जहां के 20 हजार से अधिक रजिस्टर्ड किसान, जिनके लिए कोई मंडी नहीं है लेकिन सरकार का कहना है कि मुसल्लहपुर में हाट को विकसित किया जा रहा है लेकिन फुलवारी और पुनपुन के किसान कैसे वहां जा सकेंगे।
वहां जाने में उनकी लागत भी बढ़ेगी और वहां नो एंट्री भी है। सरकार ने तो पहले ही कह दिया कि हिन्दुनी में हाट बनाने का कोई विचार नहीं है तो फिर वहां के किसान को आप मरने पर और बिचौलियों की चांदी करने के लिए छोड़ दिए हैं क्या? सरकार फुलवारी या पुनपुन में सरकार मंडी बनाना चाहती है या नहीं, इसका स्पेसफिक जवाह दें।
इसपर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सांसद के तौर पर मैने भी उस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। विधायक की भावना से मैं सहमत हूं, लेकिन सरकार किसी एक प्रखंड तक सीमित नहीं है हम तो पूरे बिहार को रिप्रजेंट कर रहे हैं। हमने तो बिहार में किसानों के लिए सरकार की क्या योजना है उसकी जानकारी दिया है, इनको अलर लगता है कि फुलवारीशरीफ से ही पूरा बिहार है तो मुझे कुछ नहीं कहना है। पुनपुन में मंडी का विकास किया जा रहा है लेकिन हर जगह मंडी को विकसित किया जाए ऐसा संभव नहीं है। जिसपर स्पीकर ने केंद्र की योजना के अंतर्गत इसे देखने को कहा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...