Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
05-Mar-2025 10:50 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के चौथे दिन भी विपक्षी दल सरकार को घेरने की तैयारी कर के विधानसभा पहुंचे हैं। आरजेडी के विधायक हाथों में तरह तरह के पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कस रहे हैं। वैशाली के आरजेडी विधायक मुकेश रोशन आज कई तरह के पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे हैं।
दरअसल, आरजेडी विधायक मुकेश रोशन हाथों में अलग अलग पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे और मुख्यमंत्री पर आरोपों की झड़ी लगा दी। पोस्टर में लिखा था, जिसके जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार को गर्त में थकेलने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने राज्य में जहरीली शराब से मौत, अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही, आरक्षण, समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की है।
इससे पहले मंगलवार को तीसरे दिन की कार्यवाही से पहले मुकेश रोशन हाथ में झुनझुना और लॉलीपॉप लेकर विधानसभा पहुंचे थे और आरोप लगाया था कि सरकार ने बजट में बिहार के लोगों को झुनझुना थमाने का काम किया है और सरकार के वादों को लॉलीपॉप बताया था। इस दौरान उन्होंने राज्य की गरीब जनता, युवा वर्ग और महिलाओं की बजट में अनदेखी करने का आरोप लगाया था।