Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
07-Mar-2025 01:40 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में प्राथमिकता के तौर पर केवल महिलाओं को ही सवाल पूछने का मौका दिया गया। इस दौरान विधान परिषद में महिला सदस्य का सवाल सुनकर सीएम नीतीश भड़क गए और खूब हंगामा हुआ। इसको लेकर लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह ने हमला बोला है।
आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह से महिलाओं के लिए अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल करते हैं वह कोई नई बात नहीं है। सब लोगों ने पहले भी देखा था कि विधानसभा हो या विधान परिषद दोनों ही सदनों में किस तरह से मुख्यमंत्री महिलाओं को अपमानित कर चूके हैं। आज भी सदन में जिस तरीके से मुख्यमंत्री का महिलाओं के प्रति व्यवहार था वह बिल्कुल ठीक नहीं था।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने सदन के भीतर बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बारे में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, पता नहीं चल पा रहा है कि आखिरकार उनको हो क्या गया है। कोई सदन में इस तरह की भाषा का कैसे इस्तेमाल कर सकता है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने राबड़ी देवी को कहा कि इनके हसबैंड, जो व्यक्ति देश के करोड़ों लोगों के दिलों में लालू प्रसाद बसते हैं, उनका नाम भी अगर मुख्यमंत्री नहीं जानते हैं तो लगता है कि सही में बिहार के मुख्यमंत्री को भूलने की गंभीर बीमारी हो गई है।