Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
07-Mar-2025 01:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget Session 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज बिहार विधान परिषद में महिलाओं को खास सम्मान दिया गया है। आज केवल प्राथमिकता के तौर पर महिलाओं को ही सवाल पूछने का मौका दिया गया है लेकिन इस दौरान एक आरजेजी के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सदन में एक दूसरे से भिड़ गए।
दरअसल, विधान परिषद में महिला दिवस पर राजद कोटे के महिला सदस्य ने सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। आऱजेडी की महिला सदस्य रीना देवी सीएम की तारीफ में कसीदे गढ़ रही थीं तभी सदन में मौजूद आरजेडी के सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने उन्हें टोका, बस इसी को लेकर बात बढ़ गई।
अब्दुल बारी सिद्दधीकी ने इसे मुख्यमंत्री की चापलूसी करार दिया। जिसके बाद आरजेडी की महिला सदस्य ने कहा कि यह कोई चापलूसी नहीं है। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी खड़े हो गए और अब्दुल बारी सिद्दीकी से कहा कि आपको देखकर हम लोगों ने नेतागिरी की है औऱ अगर आप इस तरह से बोलिएगा तो अच्छा लगेगा क्या। पीछे से बैठकर महिला नेत्री को बोल रहे हैं यह आपको शोभा नहीं देता है।
इसके बाद सिद्दीकी खड़े हो गए और कहा कि इतनी चापलूसी मत करिए। मंत्री को ज्यादा चापलूसी नहीं करना चाहिए। इसपर अशोक चौधरी ने सदन में कहा कि हम तो ऐसे नेता की चापलूसी कर रहे हैं जिसको पूरा देश समाजवादी नेता के रूप में जानता है। इसके बाद सदन में खूब हंगामा हुआ। सीएम नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे और सबकुछ देख रहे थे।