ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: राष्ट्रगान के मुद्दे पर गरमाई बिहार की सियासत, विपक्ष...

Bihar Budget Session 2025: राष्ट्रगान के मुद्दे पर गरमाई बिहार की सियासत, विपक्ष ने सीएम नीतीश के खिलाफ खोल दिया मोर्चा; सदन से सड़क तक आंदोलन का एलान

21-Mar-2025 11:47 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Budget Session 2025: सीएम नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाकर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। इस मुद्दे को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष ने इसके खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करने का एलान कर दिया है।


दरअसल, राष्ट्रगान के अपमान को लेकर विपक्षी सदस्य सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच सीएम नीतीश कुमार उनके ठीक बगल में खड़े दीपक कुमार से बातचीत करते नजर आए थे। विपक्षी दलों का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। आज विधानसभा के बाहर और भीतर दोनों ही सदनों में विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।


दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों ही सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोनों ही सदनों की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष सरकार के खिलाफ गोलबंद हो गया। तेजस्वी यादव में महागठबंधन के विधायकों के साथ विपक्षी लॉबी में मीटिंग की।


इस मीटिंग में सीएम नीतीश के खिलाफ रणनीति तय की गई। सेकंड हाफ में भी विधानसभा में विपक्ष हंगामा जारी रखेगा। वही कल पूरे बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन सड़कों पर होगा। विपक्ष पूरे विबाग में सीएम नीतीश कुमार का कल पुतला दहन करेगा। वही अगर नीतीश कुमार माफी नहीं मांगे तो रविवार को  राजभवन मार्च भी विपक्ष करेगा। जिसको लेकर विपक्ष के अंदर सहमति बनी है।