प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
25-Mar-2025 12:19 PM
By First Bihar
Bihar Budget Session 2025: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
दरअसल, 65 फीसद आरक्षण को 9वीं अनुसूचि में शामिल करने की मांग को लेकर दोनों ही सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार ने 65 प्रतिशत आरक्षण को कैबिनेट से पास किया था लेकिन उसे 9वीं अनुसूचि में शामिल नहीं किया जा रहा है।
65 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूचि में शामिल नहीं किए जाने के कारण गरीबों और वंचित समाज के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। तेजस्वी जब डिप्टी सीएम थे तभी सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया था। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द 65 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूचि में शामिल करे।