ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: जो लोग बिहार के लिए काम नहीं किये,...

Bihar Budget Session 2025: जो लोग बिहार के लिए काम नहीं किये, वो सदन छोड़कर भाग गये: नीतीश

केंद्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट में बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना, नई हवाई अड्डे का विकास, पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्तिय सहायता, पटना IIT के विस्तार की घोषणा की गयी। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद

04-Mar-2025 05:28 PM

By First Bihar

Bihar Budget Session 2025: राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सरकार ने विधान परिषद में जवाब दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि एनडीए ने साथ मिलकर बिहार के लिए खूब काम किया जो आज दिख भी रहा है। हमलोगों ने काम किया था बीच में दू बार इधर-उधर हो गया था..अब तो कभी नहीं इधर-उधर करेंगे। बिहार के विकास के लिए हमलोग काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार का भी इसमें मदद मिल रहा है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग बिहार के लिए काम ही नहीं किये वो लोग सदन छोड़कर भाग गये। 


सीएम नीतीश ने कहा कि पहले लोग महिलाओं को सुविधा देते थे जी? सब तो हमही लोगों ने महिलाओं के लिए किया है ना जी। अब इतनी संख्या में महिलाएं नौकरी कर रही है। देश में सबसे ज्यादा महिला पुलिस बिहार में है। नौकरियों में महिलाओं की संख्या बढ़ गयी है। स्वयं सहायता समूह में पहले बहुत कम महिलाएं दिखती थी हमलोगों ने इनके लिए काम किया और 2006 में इनका नाम जीविका दीदी दिया। स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10 लाख 63 हजार हो गयी और जिविका दीदियों की संख्या एक करोड़ 31 लाख हो गयी। शहरी क्षेत्र में भी 3 लाख 60 हजार जीविका दीदियां है। 


नीतीश ने कहा कि 12 लाख नौकरी और 38 लाख रोजगार हमने दिया। हमने सभी तबकों का विकास किया है। सभी के लिए काम किया। मदरसों की सरकारी मान्यता दी वहां के शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के अनुसार वेतन दिया जा रहा है। 2023 में जातीय आधारित गणना कराये इसमें हमने देखा कि 94 लाख गरीब परिवार पाए गये। गरीबी दूर करने लिए हम लोग काम कर रहे है। प्रगति यात्रा के दौरान कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वही 28 जिलों में किए गये घोषणाओं से संबंधित कुल 430 योजनाओं की स्वीकृति दी गयी। 


सीएम नीतीश ने कहा कि प्रगति यात्रा में स्वीकृत योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य सरकार बिहार के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है इसमें केंद्र की भी मदद मिल रही है। केंद्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना, नई हवाई अड्डे का विकास, पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्तिय सहायता, पटना आईआईटी के विस्तार की घोषणा की गयी है इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। 


उन्होंने कहा कि जब से हमलोगों को मौका मिला है आज कल तो इधर उधर बोलते हैं कोई मतलब है जी पहले कही कुछ नहीं था। महिलाओं के लिए भी कुछ नहीं किया गया था। हमलोगों ने मिलकर काम किया जो आज दिखता है। हमलोगों ने काम किया था बीच में दू बार इधर उधर हो गया था अब तो कभी नहीं हमलोग इधर उधर करेंगे। बिहार के विकास के लिए हमलोग बिहार का विकास कर रहे हैं केंद्र का भी मदद मिल रहा है। जो लोग काम ही नहीं किये वो सदन छोड़कर भाग गये। 


राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सरकार ने विधानसभा में भी जवाब दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले कहा कि जब हम आए थे उस समय की स्थिति क्या थी? विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि शाम में कोई घर से बाहर निकलता था जी। कुछ पता है यदि नहीं मालूम है तो जरा प्रेस वाले से पूछ लो। पहले क्या स्थिति ऐसी थी कि कही आने जाने का रास्ता तक नहीं था। हमें पहले कही जाने में भारी समस्या होती थी। समाज में कितना विवाद उस समय होता था। हिन्दू मुस्लिम का झगड़ा कितना होता था। पढ़ाई का क्या हाल था? इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें भी बहुत कम थी। उस समय बिजली की स्थिति भी बहुत खराब थी। जब हमलोग आए तो हमलोगों ने मिलकर काम किया। 


नीतीश ने कहा कि आज राज्य में प्रेम भाईचारा और शांति का माहौल है। हर क्षेत्र में हमने विकास किया। हम लोग आए तो कब्रिस्तानों की घेराबंदी की। आपके सबसे बड़े नेता थे उनका हमसे क्या रिश्ता था इन लोगों के साथ हो गये हों बेकार का काम छोड़ दो। हमलोगों ने 2006 में बात कर कब्रिस्तान की घेराबंदी कराया उसी समय से हिन्दू मुस्लिम का झगड़ा बंद हो गया। भागलपुर के मुसलमानों की बातें सुनी और जो गड़बड़ किया था उस पर कार्रवाई की। हमने 8000 से ज्यादा कब्रिस्तान की घेराबंदी दी। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है। 60 साल से पुराने हिन्दूओं के मंदिर की भी घेराबंदी की। 


पुलिस बल की संख्या लगातार बढ़ाई गयी। पहले पुलिस बल की संख्या बहुत कम थी. पहले 42851 पुलिस कर्मी थे हमने 1 लाख 10 हजार कर दिया। पटना में शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। अब रात में लड़का लड़की महिला पुरुष सब 11 बजे रात में घर से बाहर घूमते हैं। हमलोगों ने छात्र-छात्राओं के लिए पौशाक योजना शुरू किया। फिर साइकिल योजना चलाई। साइकिल चलाकर अब वो स्कूल जाती है। पहले सरकारी स्कूलों में शिक्षकों कीी संख्या कम थी हमने शिक्षकों की संख्या बढ़ाई। इतनी भारी संख्या में हमने शिक्षकों की बहाली की। हमारे आने के बाद बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था भी सुधरी है। हमलोगों ने स्वास्थ्य में सुधार के लिए बहुत किया है। तुम्हारे पिता को हमहीं बनाये थे वो जब आते थे उस समय नही था इस सब फालतू छोडो तुम्हारे जात वाला भी हमसे कहते थे काहे के लिए कर रहे है। 


ये सब कुछ नहीं जानते हो  जो गड़बड़ कर रहे थे जो पिछड़ा और अतिपिछड़ा बंद करके सिर्फ पिछड़ा करेंगे हमने उसी समय इसका विरोध किया कहा कि यह सब फालतू बात है। पहले बिजली, पानी की पानी, शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। सात निश्चय के तहत हमने इस पर काम किया। 2020 में यह काम पूरा हो गया। हर घर बिजली, हर घर शौचालय, हर घर नल का जल मुहैया कराया। 2020 में सात निश्चत 2 में भी अनेक काम हो रहे हैं। इंटर पास छात्राओं को 25 हजार और बीए पास छात्राओं को 50 हजार देते हैं। सीएम के जवाब के दौरान विपक्ष के लोग सदन से बाहर निकलने लगे इन्हें देखकर सीएम ने कहा कि अभी भागिये रहे हैं अगला चुनाव होगा तो इन लोगों को कुछों नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए साथ है एक ही साथ रहेंगे। 


10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देना तय किया था। 12 लाख नौकरी दे चुके है और 38 लाख रोजगार मुहैया कराया है। हर वर्गों के लिए काम किया है। मुस्लिम समुदाय के लिए भी काम किया है। वही बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन के भीतर राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने विचार रखे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को भी घेरते हुए कहा कि असली भाजपाई तो विजय कुमार सिन्हा जी है आप नकली भाजपाई नहीं हैं। जिसके बाद सम्राट चौधरी ने जवाब दिया कि आपको नकली ही सब कुछ लगता है। 


तेजस्वी ने कहा कि सम्राट जी आप नागपुर गये हैं, आपको गलतफहमी निकाल देना चाहिए। आप कब ज्वाइन किये भाजपा पहले तो भाजपा को गलियाते थे असली भाजपेयी तो विजय कुमार सिन्हा हैं। तेजस्वी ने आगे कहा कि 1990 के बाद मुसलमान दंगे में नहीं मरे..लालू ने दंगा होने नहीं दिया। दंगा फैलाने वालों को गिरफ्तार किया गया। ऐसी जातियां जिनकों कोई पूछता नहीं था..लालू जी ने ऐसे जाति के लोगों को मंत्री, एमएलए, एमएलसी, आयोग का सदस्य बनाया। उनको ताकत देने का काम लालू जी ने किया।


 तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी यहां बैठे हुए हैं हम इनके पिता का नाम सदन में नहीं लेना चाहते हैं। नीतीश कुमार और उनके बेटे के बारे में सम्राट चौधरी के पिता क्या कहा करते थे यह भी जान लीजिए। विरोधी दल के नेता के तौर पर भाषण दिजिए। क्या आपके पिता ने नीतीश के बारे में क्या नहीं बोला। तब सम्राट चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि आपके पिता लालू प्रसाद यादव ने तो पूरे बिहार को लूट लिया। मैं तो जेल में होकर आया हूं..लालू ने मुझे जेल भेजा था.. यह बात मुझे याद है।


तब तेजस्वी ने कहा कि सम्राट जी आप आखिरी बार चुनाव किस पार्टी से जीते यह तो बता दीजिए। आप कोई राजा हैं क्या तेजस्वी जी जो हम आपको सब बात बताये..बात विवाद बढ़ने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दोनों को रोकते हुए कहा कि व्यक्तिगत हस्तक्षेप नहीं किजिएगा तो बेहतर होगा। तब तेजस्वी ने कहा कि हम बिहार की बात कर रहे हैं और सत्ता पक्ष के लोग बिहार की बात सुनना नहीं चाहते। कभी तो बिहार के विकास और तरक्की के बारे में सोचिए। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय नीचे से दूसरे नंबर पर है। चुटकी लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि 2005 के पहले ना तो चांद था ना सुरज था ना तारा था। 


इस दौरान तेजस्वी यादव मंत्री विजय चौधरी पर जमकर बरसे कहा कि तेजस्वी ने कहा कि समझने वाला आपके बारे में बखूबी समझता है। पहले 2090 में मलाई चाप रहे थे। 2005 में भाजपा में आकर मलाइ चाप रहे हैं। आप बैठ जाइए मलाइ मत चापिये..मलाइये चापते रह जाइएगा.. तेजस्वी यादव ने भूलवश 2090 और भाजपा कह दिया। जिसके बाद विजय चौधरी ने कहा कि हम जहां रहते हैं वहां काम करते रहते हैं। मलाइ चापने का काम आप लोगों का होता है।