ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले लेफ्ट का...

Bihar Budget Session 2025: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले लेफ्ट का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

19-Mar-2025 11:48 AM

By First Bihar

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले वाम दलों के सदस्यों ने सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया है। हाथों में पोस्टर लेकर लेफ्ट के विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। वाम दलों के विधायकों ने स्मार्ट मीटर, किसानों को फ्री बीजली समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की है।


प्रदर्शन कर रहे वाम दलों के विधायकों का कहना था कि पूरे बिहार में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। लगातार सामंती ताकतों की ओर से गरीबों और दलितों पर हमले किए जा रहे हैं। इन सबके बावजूद इस सरकार ने चुप्पी साथ रखी है। होली के दिन ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। लोकसभा चुनाव के बाद लगातार महिलाओं और दलितों पर हमले हो रहे हैं। मुसलमानों को धमकी दी जा रही है कि होली में घऱ से बाहर मत निकलो और मुख्यमंत्री मूक दर्शक बने हुए हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर गरीबों से बिजली छीनने की पूरी योजना बना ली गई है। गरीबों के घर की बीजली काटी जा रही है। खून चूसक हथियार के रूप में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। बिहार के गरीबों, किसानों को दो सौ यूनिट फ्री बिजली देने के साथ ही स्मार्ट मीटर को समाप्त कर देना चाहिए। शराबबंदी के मामले में तो सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। केवल माफिया को पूरी छूट है और इस कानून की आड़ में गरीबों को सताया जा रहा है।