ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: ‘होली के दिन कलेजा मजबूत कर घर से बाहर...

Bihar Budget Session 2025: ‘होली के दिन कलेजा मजबूत कर घर से बाहर निकलें मुसलमान’ बचौल के विवादित बयान पर गरमाई सियासत

10-Mar-2025 11:45 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Budget Session 2025: होली को लेकर बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल ने मुसलमानों को सख्त हिदायत दे दी है। बीजेपी विधायक ने कहा है कि होली के दिन मुसलमान घर से बाहर न निकले और अगर निकलते हैं तो कलेजा मजबूत कर घर से बाहर निकलें। बचौल के इस बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है।


दरअसल, यूपी के संभल में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद बिहार में भी इसको लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने सीधे तौर पर मुसलमानों को कहा कि वह होली के दिन अपने घरों से बाहर नहीं निकले, वरना रंग लग जाएगा। भाजपा विधायक ने कहा कि जुम्मा 52 होता है और होली एक, ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग होली के दिन अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। अगर घर से बाहर निकलते हैं तो बड़ा दिल दिखाएं, उनके ऊपर अबीर गुलाल लगता है तो उसका विरोध नहीं करें।


भाजपा विधायक के बयान के बाद बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का पर्व होता है। सभी लोगों को मिल जुलकर रहना चाहिए। जहां तक नमाज की बात है तो जुम्मे के दिन लोग मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं। उस दिन जो कपड़े पहन कर जाते हैं उसे पर अगर किसी प्रकार का दाग लग जाता है तो वह नमाज नहीं पढ़ते हैं, इसलिए लोगों को कहा जाता है कि नमाजियों के ऊपर रंग गुलाल नहीं फेके लेकिन अगर गलती से किसी के ऊपर लग गया तो कोई बात नहीं है क्योंकि बिहार में सभी लोग भाईचारे के साथ रहते और सभी त्योहार भाईचारे के साथ ही मनाया जाता है।