ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: ‘उनकी तरह मेरा बाप जेल नहीं गया है, सजायाफ्ता...

Bihar Budget Session 2025: ‘उनकी तरह मेरा बाप जेल नहीं गया है, सजायाफ्ता नहीं है’ तेजस्वी पर बचौल का तीखा पलटवार

11-Mar-2025 10:35 AM

By First Bihar

Bihar Budget Session 2025: बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल के मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों के नेता बचौल के बयान को लेकर हमलावर हो गए हैं। इस बीच तेजस्वी यादव कह दिया कि बचौल या उसके बाप का राज है क्या? अब बचौल ने तेजस्वी पर तीखा पलटवार किया है। बचौल ने कहा कि तेजस्वी की तरह उनका बाप जेल नहीं गया है।


दरअसल, बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल ने विधानसभा परिसर में सोमवार को बयान दिया था कि होली के दिन मुसलमान कलेजा मजबूत कर के घर से बाहर निकलें नहीं तो घर में ही रहे। इसपर तेजस्वी यादव बचौल के बाप तक जा पहुंचे थे और कहा था कि यहां कोई बचौल या उनके बाप का राज है क्या? ये बचौल होता कौन है? कैसे इस तरह का बयान दे सकता है। सरकार के मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। महिलाएं जब अपने सम्मान की बात उठाती हैं तो दलित और अति पिछड़ा महिलाओं को डांट देते हैं। हिम्मत है तो बचौल को बुलाकर डांटें।


तेजस्वी यादव के इस बयान पर हरीभूषण सिंह बचौल ने तीखा हमला बोला है। बचौल ने लालू प्रसाद का नाम तो नहीं लिया लेकिन तेजस्वी यादव को जी भरकर सुनाया। बचौल ने कहा कि तेजस्वी यादव की तरह मेरा बाप जेल नहीं गया है और ना ही सजायाफ्ता है। बचौल यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि उनके बाप की तरह मेरे बाप ने पशुओं का चारा नहीं खाया है।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के बाप कहते थे कि मेरी लाश पर झारखंड बनेगा। वह कहते थे कि मेरी लाख पर बाबरी ढांचा ढहेगा, मेरे पीछे बिहार का बच्चा बच्चा चला जाएगा। जेल जाएंगे तो खून की नदियां बह जाएंगी, ऐसा मेरा बाप तो नहीं बोला था। तेजस्वी यादव को पता होना चाहिए कि बचौल बिहार की जनता के लिए मर मिटने वाला ईमानदार विधायक है। बचौल घोटालेबाज और घपलेबाज नहीं है।