ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी...

Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप

Bihar News: बिहार बजट 2026-27 में विकसित बिहार का रोडमैप, रोजगार सृजन, धार्मिक कॉरिडोर, रेल व एयर कनेक्टिविटी और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की घोषणा।

15-Feb-2026 08:51 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: पूर्णिया पहुंचे बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार के बजट की जानकारी देते हुए कहा कि विकसित बिहार का सपना पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें युवाओं किसानों महिलाओं के हित का ख्याल रखा गया है। 


उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल में एक करोड़ से भी ज्यादा नौकरी दी जाएगी इस दौरान मंत्री ने कहा कि पशुपति नाथ से वैद्यनाथ धाम तक कॉरिडोर बनाया जाएगा जो सहरसा मधेपुरा भागलपुर के रास्ते जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी को अभिशाप से वरदान में बदलने की कोशिश की जा रही है। 300 किलोमीटर इसके लिए बेंच बनेगा। इससे सेमी कंडक्टर उद्योग को लाभ होगा।


दिलीप जायसवाल ने कहा कि रेल रोड कनेक्टिविटी मैं सीमांचल को तोहफा मिला है। गोरखपुर सिलीगुड़ी रैपिड रेल प्रोजेक्ट की मंजूरी मिली है। इससे वाराणसी से सिलीगुड़ी तक महल 2 घंटे में यात्रा पूरी होगी जबकि कटिहार 1 घंटे में पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्णिया कोर्ट से नई दिल्ली तक एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। 


मंत्री ने कहा कि रक्सौल बिहटा भागलपुर में एयरपोर्ट बनाने का काम शुरू हो रहा है। एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से यातायात सुगम होगा इसमें केंद्र सरकार की मदद मिल रही है। पटना झाझा फोरलेन ट्रैक बनाने का प्रोजेक्ट आया है इस पर भी काम तेजी के साथ शुरू होगा जिससे पटना मोकामा रेल खंड पर गाड़ियों की रफ्तार भी बढ़ेगी।


मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि नदी से गार्ड निकल जाएगा और इसका फायदा हम लोगों को होगा एक तरफ जहां बाढ़ से निजात मिलेगा वहीं निकलने वाले बालू से सरकार को राजस्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के लाइन बाजार में दो करोड़ की लागत से ऊपरी पैदल पथ का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाला जा चुका है साथ ही फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इससे एक तरफ जहां आम लोगों को जाम से निजात मिलेगा वहीं पैदल यात्रियों को भी लाभ होगा। पटना पूर्णिया एक्सप्रेसवे को पटना से खगड़िया तक जाने वाला टू लेन सड़क से जोड़ा जाएगा। इसका भी चोरी कारण होगा इससे पूर्णिया एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी।