Bihar Politics: बिहार बीजेपी ने प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों का एलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों का एलान किया गया है।
बिहार बीजेपी के प्रदेश कमेटि का गठन कर दिया गया है। प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट में सबसे पहला नाम बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक हरिभूषण सिंह बचौल का है। उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही राजेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, शोभा सिंह, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान को प्रदेश अपाध्यक्ष के तौर पर टीम में जगह दी गई है।
इनके अलावा अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शिला कुशवाहा, बलराम मंडल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रिति शेखर, नितिन अभिषेक, राजेश झा उर्फ राजू झा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
वहीं सुषमा साहू, जन्मेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी, कुमार राघवेन्द्र, प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजक, सुनील राम, संजय कुमार मुन्ना, मुकेश शर्मा, दिवाकर सिंह प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजेश सिन्हा को सह कोषाध्यक्ष और अंकुर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं अजय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं जितेंद्र सिंह को युवा मोर्चा, निशा सिंह को महिला मोर्चा, रामसुमिरन सिंह को किसान मोर्चा, प्रमोद चंद्रवंशी को ओबीसी मोर्चा, सुजीत पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा, निरंजन पंजीयार थारू को अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा और मो.महबुल हक को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।