ब्रेकिंग न्यूज़

भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Home / politics / बिहार बीजेपी ने संगठन चुनाव का शेड्यूल किया जारी, 11 सितंबर से 15...

बिहार बीजेपी ने संगठन चुनाव का शेड्यूल किया जारी, 11 सितंबर से 15 दिसंबर के बीच होंगे चुनाव

29-Aug-2019 11:10 AM

By 7

PATNA : श्रद्धा ज्ञान की जोरदार सफलता के बाद प्रदेश बीजेपी ने संगठन चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीजेपी का संगठनात्मक चुनाव 11 सितंबर से 15 दिसंबर के बीच संपन्न होगा। प्रदेश बीजेपी ने संगठन चुनाव के लिए जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक 11 सितंबर से 30 सितंबर के बीच बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति सदस्य का चुनाव कराया जाएगा। 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच मंडल अध्यक्ष और मंडल स्तरीय समितियों का चुनाव संपन्न होगा। 11 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जिला अध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव करा लिया जाएगा जबकि 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय परिषद के लिए बिहार से आने वाले सदस्यों का चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा। संगठन चुनाव में हर स्तर की निर्वाचन प्रक्रिया के बीच 10 दिनों का अंतराल रखा गया है। हर स्तर पर चुनाव संपन्न होने के बाद 10 दिनों के बीच किसी भी तरह की शिकायत का निपटारा किया जाएगा। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है लिहाजा बीजेपी संगठन चुनाव मैं वैसे नेताओं को तरजीह दे रही है जो उसके लिए चुनाव में फायदेमंद हों। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट