बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
24-May-2025 03:39 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में इस साल के अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की मुहिम शुरू कर दी है। वैशाली में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी जुटान हुआ है।
दरअसल, बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल शनिवार को हाजीपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा के समर्थन में जमकर नारे लगाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल होटल राज पैलेस में भारतीय जनता पार्टी वैशाली दक्षिणी की जिला कार्यसमिति बैठक में सम्मिलित हुए और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया और विभिन्न कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर भी उपस्थित जन से विस्तृत चर्चा की।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प विकसित बिहार, समृद्ध बिहार बनाने की है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम करना हमारी प्राथमिकता है और हम बिहार को समृद्ध और विकसित बनाने की कल्पना के साथ काम कर रहे हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले कुछ दिनों में चुनाव होने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसमें जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस चुनाव में हमें न केवल विजयी होना है बल्कि 225 सीट जीतकर जीत का रिकॉर्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की असली ताकत है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, विधायक अवधेश सिंह, विधायक लखेंद्र पासवान, संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम एवं प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम सिंह एवं अन्य सम्माननीय जन उपस्थित रहे।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि आज देश की सेना ने देश के पराक्रम को दुनिया को दिखा दिया है कि यह नया भारत है जो हमारी देश की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाएगा तो हम उसे कहीं भी खोजकर मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे। अब वह दिन लद गए जब आतंकी हमलों के बाद हम केवल घटना की निंदा करते थे, अब हम घर में घुसकर मारते हैं।
इससे पहले वैशाली जाने के क्रम में भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल का अनजान पीर चौक पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, विधायक अवधेश सिंह, लखेंद्र पासवान, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम और जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा, "आप सबसे प्राप्त स्नेह एवं सम्मान से अभिभूत हूँ। यह अपनत्व और सहयोग मुझे सदैव प्रेरणा प्रदान करता है। संगठन की सेवा में आप सभी कार्यकर्ता साथी इसी तरह जुटे रहें, यही आशा है।"