Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अमिताभ सिंह को उप विकास आयुक्त सिवान के पद पर पदस्थापित किया गया है.
वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अनिल कुमार को संयुक्त सचिव समाज कल्याण विभाग में बनाया गया है. गिरिधारी लाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है.
पूरी लिस्ट देखें.....