Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
09-Jul-2025 10:04 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Band News: बिहार में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और चुनाव आयोग के नए पुनरीक्षण कानून के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुधवार को बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इस बंद में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया है। थोड़ी देर बाद वह बंद में शामिल होंगे।
दरअसल, विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान किया है। इस आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी करेंगे, जिसके लिए वह पटना पहुंचे हैं। पिछले 5 महीने में राहुल गांधी का यह सातवां बिहार दौरा होगा। ऐसी खबर है कि राहुल गांधी दिवंगत गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं।
बता दें कि तीन महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से पहले चुनाव आयोग बिहार में मतदाता सूची को अपडेट कर रही है लेकिन निर्वाचन आयोग के इस अभियान का कांग्रेस, राजद और महागठबंधन के अन्य घटक दल विरोध कर रहे हैं। महागठबंधन के सभी घटक दल मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण और जनविरोधी बता रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि गरीब,प्रवासी और वंचित तबकों के मताधिकार पर यह सीधा हमला है।