Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
09-Jul-2025 02:02 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के प्रमुख नेता सड़कों पर उतरे। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पटना पहुंचे और महागठबंधन की ओर से आयोजित विरोध मार्च में शामिल हुए। इस विरोध मार्च में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी भी शामिल हुए और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विरोध जताया।
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य कर गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश हो रही है। चुनाव आयोग और भाजपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राशन कार्ड और आधार कार्ड को आप भले मान्यता नहीं दे रहे हैं, लेकिन यह तय है कि आपका षड्यंत्र बिहार में चलने वाला नहीं है। बिहार की जनता के साथ महागठबंधन के सभी साथी इसका मजबूती से सामना करने के लिए तैयार हैं।
मुकेश सहनी ने लोगों से भी इसके लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अभी आगे भी जारी रहेगी और हम लोग अपने हक और अधिकार के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने इस दौरान बिहार में महागठबंधन के चक्का जाम को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि सभी जिलों से जो सूचना मिल रही है, उसमें आम जनता भी स्वयं सड़कों पर उतरी और मतदाता पुनरीक्षण का विरोध किया। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य वापस लिया जाए।