ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Assembly Winter Session: शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में अपना अभिभाषण शुरू किया। पाँच दिवसीय सत्र में आज का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

03-Dec-2025 11:33 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। पांच दिनों चल चलने वाले सत्र के तीसरे दिन विधानमंडल से सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू हो गया है। सेंट्रल हॉल में राज्यपाल दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित कर रहे हैं।


राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सीएम नीतीश कुमार से लेकर पक्ष विपक्ष के तमाम सदस्य मौजूद हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सेंट्रल हॉल में मौजूद नहीं हैं। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बिहार विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण जारी है। 


अभिभाषण के दौरान अचानक राज्यपाल का माइक खराब हो गया, जिसके कारण उनकी आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। इस स्थिति में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी एक-दूसरे की ओर देखने लगे। लगभग पांच मिनट बाद राज्यपाल ने मुस्कराते हुए कहा कि “मैं थोड़ा ज़ोर से बोल देता हूँ।”


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने अभिभाषण में नई सरकार के एजेंडे, नीतियों और विकास योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत कर रहे हैं। अभिभाषण से पहले सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है।