बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
24-Jul-2025 02:35 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एक बार फिर से भिड़ गए। तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि बिहार में खटारा सरकार है, इसपर विजय सिन्हा भड़क घए और इसे लालू-राबड़ी राज की देन बता दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने भाषा की मर्यादा को तोड़ा तो स्पीकर ने पक्ष-विपक्ष को मर्यादा का पाठ पढ़ा दिया।
दरअसल, सदन में दूसरी पाली की कार्यवाही के दौरान समाज कल्याण विभाग के कटौती प्रस्ताव पर वाद विवाद शुरू हुआ। कटौती प्रस्ताव पर तेजस्वी यादव पक्ष रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया था कि चुनाव तक तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बिहार में एनडीए का नेतृत्व करेंगे लेकिन चुनाव के बाद समय बताएगा कि कौन बिहार का सीएम होगा। आखिर क्या कारण है कि अमित शाह को अब नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि अमित शाह यह एलान कर दें कि नीतीश कुमार ही 2025 से 2030 तक मुख्यमंत्री होंगे। अब तो सरकार भी इजाजत नहीं देती है कि 15 साल की खटारा गाड़ी सड़क पर चले। इसपर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिनके पिता जी ने पूरे बिहार को बर्बाद कर खटारा बना दिया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसी बिहार को आज उसे नए ढंग से सजा कर फूल स्पीड में गाड़ी को लेकर चल रहे हैं। ये पहले अपने पिता जी पर ध्यान रखें, मुख्यमंत्री तो प्रगति के नए आयाम तैयार कर रहे हैं।
इसपर तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा को कहा कि आप की पीड़ा जायज है। लखीसराय में एक केंद्रीय मंत्री हैं जो इनको जीने नहीं देते हैं और दूसरे सम्राट चौधरी का इतना बड़ा हो गया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में यह कितने छोटे दिखते है और बौना जैसा दिखते हैं। ये अपना खुनस सदन में निकालते हैं। लालू जी ने आपका क्या बिगाड़ा है, जो बिगाड़ रहा है उसको कहिए।
इसपर स्पीकर नंदकिशोर यादव ने तेजस्वी यादव से कहा कि आप नेता विरोधी दल हैं, संयोग से मुझे भी वहां रहने का ढ़ाई साल अवसर मिला है। तीखी से तीखी बात कहने का अधिकार नेता विरोधी दल को है लेकिन यह भी बात है कि अगर भाषा पर संयम हो तो तीखी से तीखी बात कही जा सकती है। व्यक्तिगत आक्षेप की जगह नीतिगत विषयों पर बात करेंगे तो अच्छा रहेगा।