ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Assembly Monsoon session: पाइप की माला पहनकर विधानसभा क्यों पहुंच गए आरजेडी विधायक? सीएम नीतीश को बताया फेल

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन आरजेडी विधायक मुकेश यादव पाइप की माला पहनकर पहुंचे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताते हुए विरोध जताया।

25-Jul-2025 10:26 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज पांचवा और आखिरी दिन है। पिछले चार दिनों से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दोनों ही सदनों में विपक्ष सत्र की शुरुआत से ही हंगामा मचा रहा है। इसी बीच सत्र के आखिरी दिन आरजेडी विधायक मुकेश यादव पाइप की माला पहनकर विधानसभा पहुंच गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को हर मोर्चे पर फेल बता दिया।


दरअसल, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन राष्ट्रीय जनता दल के सीतामढ़ी के बाजपट्टी से विधायक मुकेश यादव एक अनोखे अंदाज़ में विधानसभा पहुंचे। उन्होंने पूरे शरीर पर 'नल-जल योजना' के प्रतीक के तौर पर पाइप की माला पहन रखी थी।


विधायक मुकेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि उनके प्रखंड में नल-जल योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन आज भी वहां पानी की स्थिति बेहद खराब है। लोग उनसे लगातार सवाल कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं दे रही।


उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, सुशासन बाबू पूरी तरह सोए हुए हैं, सरकार चल नहीं रही है। विधायक ने कहा कि आज हमने यह नल-जल की माला पहनकर विधानसभा में प्रवेश किया है ताकि सरकार को नींद से जगाया जा सके।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना