Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
22-Jul-2025 12:19 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान दोनों ही सदनों में विपक्ष ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर जोरदार हंगामा मचाया। विधान परिषद की कार्यवाही शुरू ने से पहले विपक्षी सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी भी काला साड़ी पहनकर परिषद पहुंचीं और सरकार को दमभऱ सुनाया।
दरअसल, बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज विधान परिषद में विपक्ष के एमएलसी काले कपड़े पहनकर पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने विधान परिषद पोर्टिको में जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के मुद्दे को लेकर विपक्षी नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में पोस्टर और तख्तियां लिए नेताओं ने "चुनाव हड़पने की कोशिश बंद करो", "SIR बहाना है, मकसद वोटबंदी लाना है" जैसे स्लोगन लिखे पोस्टर दिखाए।
विपक्ष का आरोप है कि सरकार मतदाता सूची संशोधन की आड़ में वोटों की हेराफेरी और पिछड़े वर्गों के वोटों में कटौती की साजिश कर रही है। इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में भी विपक्ष ने जोरदार हंगाम किया जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।
रिपोर्ट- प्रिंस राज, पटना