Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
22-Jul-2025 10:36 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानमंडल के दोनों ही सदनों में आज भारी हंगामे के आसार है। विपक्ष के विधायक काला कपड़ा पहनकर सदन पहुंचे हैं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विरोध कर रहे हैं। सदन के बाहर विपक्षी विधायकों ने स्पीकर नंदकिशोर यादव का रास्ता रोक दिया। इस दौरान वह गिरते-गिरते बचे। मार्थल ने किसी तरह से उन्हें अंदर पहुंचाया।
दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर करीब एक महीने से सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष इसे बीजेपी और चुनाव आयोग की साजिश करार देकर इसे वापस लेने की मांग कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलान किया था कि महागठबंधन के विधायक मानसून सत्र के दूसरे दिन काला कपड़ा पहनकर आएंगे और इसपर सदन में चर्चा की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
पहले से तय कार्यक्रम के तहत महागठबंधन के विधायक काला कपड़ा पहनकर विधानसभा पहुंचे हैं और हंगामा शुरू कर दिया है। बिहार विधानसभा के बाहर पोर्टिको में काला कपड़ा पहनकर महागठबंधन की विधायक फिर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
इस दौरान वहां विधानसभा के अध्यक्ष और किशोर यादव पहुंच गए लेकिन उन्हें अंदर जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। विपक्ष के विधायक उन्हें सदन के भीतर नहीं जाने दे रहे थे लेकिन सुरक्षा कर्मियों के काफी मशक्कत के बाद उन्हे अंदर ले गए। इस दौरान स्पीकर गिरने से बाल-बाल बचे।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना