ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Assembly Monsoon session: विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का हंगामा, आज भी काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे विधायक

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन भी विपक्ष के जोरदार विरोध के साथ शुरू हुआ। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्षी विधायक काले कपड़े पहनकर पहुंचे और सदन के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।

25-Jul-2025 10:49 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज पांचवा और आखिरी दिन है। पिछले चार दिनों से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दोनों ही सदनों में विपक्ष सत्र की शुरुआत से ही हंगामा मचा रहा है। सत्र के आज आखिरी दिन भी विपक्ष के विधायक काला कपड़ा पहनकर पहुंचे हैं और विधानसभा के बाहर हंगामा शुरू कर दिया है।


दरअसल, बिहार विधानमंडल का पांच दिनों का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। आज सत्र का पांचवां और आखिरी दिन है। विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सदन में चर्चा कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। पांचवें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने सदन के बाहर फिर से हंगामा शुरू कर दिया है।


महागठबंधन के विधायक एक बार फिर काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे हैं और सदन के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर सदन में चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग राज्य में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम करा रहा है। जिसका विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। 


मामला हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से सरकार गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से काटने की साजिश रच रही है। पांच दिनों के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार के ऊपर हमलावर बना हुआ है। इस मामले को लेकर विधानसभा के भीतर गुरुवार को सभी मर्यादा तार-तार हो गई थी। आज सत्र के आखिरी दिन भी हंगामे की पुरजोर संभावना है।