बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
23-Jul-2025 11:02 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष ने काले कपड़े पहनकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष के हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार सदन में जाने के लिए पहुंचे तो विपक्षी विधायकों ने उन्हें रास्ता नहीं दिया जिसके बाद सीएम को दूसरे रास्ते से सदन के भीतर जाना पड़ा।
दरअसल, बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत होने के दिन से ही विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सदन में चर्चा कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। आज तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया है।
बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा में सदन के मुख्य गेट को विधायकों ने बैनर पोस्टर लेकर जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगा। इसी बीच सीएम विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंचे लेकिन उन्हें सदन के भीतर जाने का रास्ता नहीं दिया गया, जिसके बाद सीएम दूसरे गेट से सदन के भीतर गए।