Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
22-Jul-2025 02:35 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने SIR के विरोध में वेल में पहुंचकर हंगामा किया। दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक एसआईआर के खिलाफ वेल में पहुंच गए और स्पीकर के सामने कुर्सी उठा ली। इस दौरान कुछ विधायकों ने टेबल को भी पलट दिया। सदन में मौजूद मार्शल विधायकों को रोकते रहे।
दरअसल, दरअसल, विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा कराने की मांग को लेकर दूसरी पाली का कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मांग की कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई जाए और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर बहस हो, जिससे स्पीकर ने सीधे तौर पर इनकार कर दिया।
स्पीकर ने कहा कि सदन के फर्स्ट हाफ में में विपक्ष के विधायकों को बोलने की इजाजत दी गई थी लेकिन विधायकों ने नहीं बोला। इसके बाद विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सदन में मौजूद महिला विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल पर कुर्सी उछाली। इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने सदन में टेबल को उठाकर पलट दिया। इस दौरान वहां मौजूद मार्शल के साथ उनकी घक्कामुक्की भी हुई।
विपक्षी विधायक और मार्शल के बीच हुई जबरदस्त धक्कामुक्की में मार्शल के कपडे तक फट गए। भारी हंगामे के बीच सरकार ने 6 विधेयक पास करा लिए। स्पीकर की तरफ से बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब विधायक नहीं मानें तो स्पीकर नंद किशोर यादव ने विधानसभा की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।