Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
22-Jul-2025 01:14 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: पिछले साल विधानसभा में विश्वासमत के दौरान आरजेडी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा क्षेत्र से विधायक प्रहलाद यादवको लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच टेंशन बढ़ती दिख रही है। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि इस बार प्रह्लाद यादव को किसी किमत पर टिकट नहीं मिलेगा लेकिन अब बीजेपी प्रह्लाद यादव के समर्थन में उतर गई है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि विधायक को तो छोड़ दीजिए, बीजेपी में बूथ लेबल कार्यकर्ता का भी सम्मान होता है।
दरअसल, साल 2024 में जब नीतीश कुमार आरजेडी का साथ छोड़कर फिर से बीजेपी के साथ आ गए थे, तब विधानसभा मे विश्वासमत के दौरान बड़ा खेला हो गया था। शक्ति परीक्षण से पहले विपक्षी पार्टियों के कई विधायक पाला बदल कर सत्ता पक्ष की बेंच पर जाकर बैठ गये थे। शक्ति परीक्षण के दौरान जिन विधायकों ने पाला बदला था, उनमें सबसे चौंकाने वाला नाम प्रहलाद यादव का था।
लंबे अर्से से लालू यादव औऱ आरजेडी से जुड़े प्रहलाद यादव के पाला बदलने की कल्पना किसी ने नहीं की थी लेकिन वे विपक्षी पार्टियों के बेंच से उठकर सत्ता पक्ष के साथ बैठ गये थे और नीतीश कुमार की सरकार ने 12 फरवरी 2024 को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया था और नीतीश कुमार की सरकार गिरते-गिरते बची थी लेकिन अब जेडीयू उसी प्रह्लाद यादव को टिकट से वंचित करने की बात कह रही है।
जेडीयू सांसद ललन सिंह ने लखीसराय के सूर्यगढ़ा में एलान किया था कि सूर्यगढ़ा जेडीयू की सीट है। जेडीयू अपने हिसाब से उम्मीदवार तय करेगा। जेडीयू अपने सामाजिक समीकरण को देखते हुए फैसला लेता है औऱ पार्टी सही समय पर अपना फैसला लेगी। उन्होंने कहा था कि एक बात तो तय है कि लखीसराय के आंतक प्रह्लाद यादव को जेडीयू किसी हालत में टिकट नहीं देगी।
आज विधानसभा की कार्यवाही के बीच सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव ने बीजेपी कोटे के दोनों डिप्टी सीएम से मुलाकात की और अपनी बातों को रखा। प्रह्लाद यादव से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे यहां बंधुआ मजदूर का भाव नहीं रखा जाता है और हर किसी की बात सुनी जाती है। विधायकों की समस्या का हमलोग समाधान करते हैं। हमारा सक्षम नेतृत्व अपने विधायक को तो छोड़ दीजिए, बूथ स्तर के कार्यकर्ता का भी सम्मान करते हैं।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना