Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह पार्टी के साथ नजर आए और उन्होंने सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने सत्ताधारी दल से पूछा कि जब नीतीश कुमार को हटाना ही था तो चुनाव के वक्त ही सम्राट चौधरी को सीएम का चेहरा क्यों नहीं घोषित किया।
दरअसल, मनोहर प्रसाद सिंह वही विधायक हैं, जो राज्यसभा चुनाव के दौरान अनुपस्थित रहकर एनडीए उम्मीदवार को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाने के आरोपों में चर्चा में रहे थे। हालांकि इस बार वे कांग्रेस के पक्ष में मजबूती से खड़े दिखाई दिए।
विधानसभा में बहुमत परीक्षण पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार बदलने के फैसलों पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि आखिर नीतीश कुमार को बदलने की नौबत क्यों आई, इस पर गंभीर मंथन की जरूरत है।