ब्रेकिंग न्यूज़

बजट 2026: राष्ट्रीय जलमार्ग से जुड़ेगा पटना, बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एलान; सी-फ्लेन योजना और आत्मनिर्भर भारत निधि में 2000 करोड़ का टॉपअप Budget 2026 : बायो फार्मा और सेमी कंडक्टर पर सरकार का बड़ा टारगेट..', निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में MSME पर ख़ास जोड़; टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्टर Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट रखी, आत्मनिर्भर भारत पर जोर; जॉब, किसान और आम आदमी पर फोकस... Ayushman Bharat Yojana : केंद्रीय बजट 2026: रिकॉर्ड 9वीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, इन 5 बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा

Bihar Politics: गयाजी में देखने को मिली गंगा-जमुनी तहजीब, हिन्दू-मुस्लिम बहनों ने JDU नेता अजय कुशवाहा को बांधी राखी

Bihar Politics: गया के अतरी विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन के मौके पर जेडीयू नेता अजय कुशवाहा को हिंदू और मुस्लिम बहनों ने राखी बांधकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। रास्ते में एक घायल महिला की मदद कर अजय कुशवाहा ने मानवता की मिसाल भी पेश की।

Bihar Politics

10-Aug-2025 01:09 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: गयाजी के अतरी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी और जेडीयू के वरीय नेता इंजीनियर अजय कुशवाहा की कलाई पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। हिन्दू और मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर उन्हें राखी बांधी और लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया।


खास बात यह रही कि गया से अतरी जाते वक्त रास्ते में सरबहदा निवासी अरुण चौहान अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे। अचानक हादसा हो गया। पत्नी सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई। अजय कुशवाहा ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मदद के बाद अजय कुशवाहा ने अतरी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।


खीजरसराय प्रखंड के कुतलूपुर, डेगांव, हे मारा, बिहटा, सतमासा समेत कई गांवों में उन्होंने जनसंपर्क किया। जीविका दीदी और आशा कार्यकर्त्रियों ने उन्हें राखी बांधकर भाई के रूप में स्नेह जताया। बहनों ने उनके हाथों में प्यार और भरोसे के धागे बांधते हुए हर सुख-दुख में साथ निभाने की उम्मीद जताई। अजय कुशवाहा ने कहा कि सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस प्यार और भरोसे के धागे को कभी टूटने नहीं दूंगा।


कार्यक्रम में खिजरसराय प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी, प्रमोद कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, सरवन चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। राखी बांधने वालों में रूपा देवी, प्रियंका कुमारी, कुसुम कुमारी, माधुरी देवी, ललिता देवी, शारदा सिन्हा समेत दर्जनों बहनें शामिल रहीं।

रिपोर्ट- नितम राज, गया