बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
18-Mar-2021 11:58 AM
PATNA : भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को सरकार परमानेंट नहीं करेगी. राजस्व विभाग में लंबे अरसे से संविदा पर काम करने वाले कर्मियों की सेवा स्थाई करने को लेकर आज बिहार विधान सभा में एक सवाल सामने आया जिसके जवाब में विभागीय मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि सरकार संविदा कर्मियों की सेवा स्थाई करने नहीं जा रही है. अमीनों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है और इसमें संविदा कर्मियों को वेटेज दिया जा रहा है
संविदा कर्मियों के स्थाई नियुक्ति को लेकर सवाल का जवाब देते हुए मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि अमीनों की बहाली प्रक्रिया में संविदा पर काम करने वाले कर्मियों को 5 साल तक सेवा पर वेटेज दिया जा रहा है लेकिन उनकी सेवा नियमित करने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है.
सरकार की तरफ से विधानसभा में यह जवाब आने के बाद विपक्षी सदस्यों ने मांग रखी कि 10 साल तक सेवा करने वाले संविदा कर्मियों को वेटेज दिया जाए. इसपर सरकार के तरफ से कहा गया कि 5 साल से ज्यादा का वेटेज नियमित बहाली प्रक्रिया में नहीं दिया जा सकता. विपक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने 10 साल तक अपना बहुमूल्य समय संविदा पर काम करते हुए विभाग को दिया उनके साथ अन्याय नहीं किया जाना चाहिए. इसपर सरकार ने स्पष्ट किया कि 5 साल संविदा पर काम करने वाले कर्मियों वेटेज दिया जा रहा है. इसपर विपक्ष ने आरोप लगाया कि सामान डिग्री वालों को अमीन बहाली प्रक्रिया के तहत नियुक्ति देने की तैयारी है जबकि जिन्होंने अमीन की डिग्री ले रखी है सरकार उन्हें तरजीह नहीं दे रही है.