ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / politics / भोला यादव 2 अगस्त तक सीबीआई रिमांड पर, आईआरसीटीसी घोटाले में होगी पूछताछ

भोला यादव 2 अगस्त तक सीबीआई रिमांड पर, आईआरसीटीसी घोटाले में होगी पूछताछ

27-Jul-2022 03:26 PM

PATNA : आरजेडी नेता भोला यादव को सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया गया है. सीबीआई ने आगामी 2 अगस्त तक भोला यादव की रिमांड मांगी थी और दिल्ली की राहुल एवेन्यू कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही यह तय हो गया है कि भोला यादव अगले 7 दिनों तक सीबीआई की रिमांड पर रहेंगे. इस दौरान सीबीआई उनसे आईआरसीटीसी घोटाले को लेकर पूछताछ करेगी. भोला यादव के साथ-साथ ह्रदयानंद चौधरी को भी सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है. जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई ने ये कारवाई की है.


बता दें, ह्रदयानंद चौधरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, ह्रदयानंद ने लालू यादव की बेटी हेमा यादव को जमीन गिफ्ट किया था. मुंहबोली बहन बताकर ह्रदयानंद ने तोहफे में हेमा को जमीन दी थी. 


आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी आरजेडी पूर्व विधायक भोला यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए भोला यादव को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा दरभंगा, पटना सहित उनके चार ठिकानों पर छापेमारी भी की है. मामला नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी स्कैम का है.