Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
22-Oct-2025 02:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भोजपुर जिले के पिरौंटा गांव में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब जनसंपर्क कर रहे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता के काफिले पर एक नशे में धुत व्यक्ति ने पथराव कर दिया। इस घटना में काफिले की एक स्कॉर्पियो गाड़ी का आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। जानकारी के अनुसार, विजय गुप्ता अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग गाड़ियों में जनसंपर्क अभियान पर निकले थे। जब काफिला पिरौंटा गांव पहुंचा, तभी अचानक एक व्यक्ति ने ईंट और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। वह व्यक्ति नशे की हालत में था और खुद को एक राजनीतिक पार्टी का समर्थक बता रहा था।
पथराव के समय विजय गुप्ता खुद दूसरी गाड़ी में मौजूद थे, जिससे वे सुरक्षित रहे। लेकिन हमले से समर्थकों में भय का माहौल बन गया। पथराव की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आरोपी व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावर की पहचान की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी। इधर, जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता ने इसे एक पूर्व-नियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं पर हमला लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।