ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Election 2025: बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक पक्षपात का आरोप, आरजेडी ने बताया चुनाव को प्रभावित करने की साजिश

Bihar Election 2025: बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन के एक आला अधिकारी पर चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक प्रत्याशी की ओरदारी करने का आरोप लगाया गया है।

06-Nov-2025 05:05 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार यादव ने जिला प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर चुनाव प्रभावित करने की साजिश की जा रही है।


महागठबंधन से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार यादव ने बताया कि चुनाव की घोषणा से पहले उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था। लेकिन चुनाव की घोषणा होते ही उन पर पॉकेटमारी जैसे चार झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए, जो पूरी तरह हास्यास्पद हैं।


राजद प्रत्याशी ने आगे कहा कि उनके समर्थक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं पर भी सीसीए और धारा 107 जैसे मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें चुनाव प्रचार से वंचित किया जा रहा है।


उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू प्रत्याशी, जो सत्ता पक्ष से हैं, प्रशासनिक सहयोग से पिछली उपचुनाव की तरह उन्हें हराने की साजिश रच रहे हैं। विश्वनाथ कुमार यादव ने यह भी आशंका जताई कि इस साजिश के तहत किसी भी समय उन्हें किसी झूठे केस में फँसाया जा सकता है।

रिपोर्ट – नितम राज